• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम में चोरों ने 20 लाख रुपये लूटने के बाद एटीएम में आग लगाई

Thieves set ATM on fire after looting Rs 20 lakh in Gurugram - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम, । गुरुग्राम के खेड़की दौला इलाके में दो अज्ञात चोरों ने एक बैंक एटीएम को काटकर 20 लाख रुपये चुरा लिए और फिर उसमें आग लगा दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि चोरों ने कथित तौर पर फोरेंसिक सबूत मिटाने के लिए एटीएम में आग लगाई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 5.45 बजे दो लोग एक कार में एटीएम पर आए और गैस कटर से एटीएम को खोला। इसे तोड़ने और नकदी चुराने के बाद चोरों ने उसमें आग लगा दी।
इसके बाद दोनों ने नकदी कार की डिग्गी में रखी और दिल्ली की तरफ फरार हो गए। बैंक अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि चोरी के समय मशीन में लगभग 20 लाख रुपये थे और चोरों ने सभी चुरा लिए।गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, "पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। किसी भी आरोपी की पहचान नहीं की गई है।"पुलिस ने कहा कि खेड़की दौला पुलिस स्टेशन में अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380, 457 और 436 के तहत मामला दर्ज किया गया है।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Thieves set ATM on fire after looting Rs 20 lakh in Gurugram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved