• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नूंह हिंसा का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Nuh violence accused arrested after encounter - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। क्राइम ब्रांच ने एक मुठभेड़ के बाद हरियाणा के नूंह जिले में 31 जुलाई को हुई सांप्रदायिक हिंसा में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक गुप्त सूचना के बाद, जिला अपराध शाखा की एक टीम ने मंगलवार को अरावली पर्वत श्रृंखला के बीहड़ों में मुठभेड़ के बाद नूंह के ढिडारा गांव निवासी आमिर को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेेेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल भी हो गया। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा, "आरोपी को नल्हड़ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल और 5 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।"
पुलिस ने बताया कि नूंह हिंसा मामले में अब तक 61 एफआईआर दर्ज की गई है और 280 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैै।
नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और कहा कि पुलिस अफवाल फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nuh violence accused arrested after encounter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nuh violence, encounter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved