• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग

Massive fire breaks out in Vishal Mega Mart of Gurugram - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके में विशाल मेगा मार्ट की पहली मंजिल पर मंगलवार को भीषण आग लग गई। एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी। एसीपी (बादशाहपुर) प्रियांशु दीवान ने कहा, "बादशाहपुर में विशाल मेगा मार्ट की पहली मंजिल पर आग लगी। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।" दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि बादशाहपुर स्थित विशाल मेगा मार्ट की पहली मंजिल पर आग लग गई, जो बाद में मार्ट की दूसरी मंजिल तक फैल गई।
अग्निशमन विभाग के उप निदेशक तकनीकी गुलशन कालरा ने कहा, "सूचना के तुरंत बाद सेक्टर-29 फायर स्टेशन, मानेसर, उद्योग विहार और भीम नगर से लगभग एक दर्जन दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं। हमें आग पर काबू पाने में एक घंटे का समय लगा। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Massive fire breaks out in Vishal Mega Mart of Gurugram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, vishal mega mart, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved