• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में 4 गिरफ्तार

Gurugram: 4 arrested for raping a minor girl - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। गुरुग्राम में 16 वर्षीय लड़की को होटल में ले जाकर बंदी बनाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि लड़की को होटल ले जाने वाली लड़की भी नाबालिग ही थी। यह मामला तब सामने आया जब दिल्ली के एक स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने गुरुग्राम के महिला थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित लड़की अभी अस्पताल में है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें पीड़िता को होटल ले जाने वाली छात्रा भी शामिल है। यह लड़की भी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस के मुताबिक 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाले आरोपियों में से एक बालिग है। जबकि अन्य आरोपी और लड़की - नाबालिग हैं और कक्षा 9 में निजी स्कूलों में पढ़ते हैं। थाने में की गई शिकायत के अनुसार, "पीड़िता कुछ दिन पहले अपनी एक क्लासमेट के घर पर एक लड़की से मिली थी। फिर दोनों ने गुरुग्राम के एक होटल में जाने की योजना बनाई। शुक्रवार को, जब लड़की और पीड़िता होटल जा रहे थे तो लड़की ने 3 और लड़कों को बुलाया। उनमें से एक ने होटल में कमरा बुक किया हुआ था। जब पीड़िता होटल पहुंची, तो कथित रूप से वहां पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया। शाम को वह होटल से भागकर घर पहुंची और अपने अभिभावकों को यह बात बताई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना के लिए वह लड़की जिम्मेदार है।"
वहीं पुलिस ने बताया है, "12 वीं क्लास के लड़के को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं लड़की और अन्य आरोपियों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) के सामने पेश करने के बाद फरीदाबाद के जुवेनाइल होम भेज दिया गया है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gurugram: 4 arrested for raping a minor girl
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, minor girl, misdemeanor cases, 4 arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved