• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरुग्राम में GST निरीक्षकों के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में चार्जशीट दाखिल

Chargesheet filed in corruption case against GST inspectors in Gurugram - Gurugram News in Hindi

खास खबर। गुरुग्राम राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहिताश सैनी, निरीक्षक (GST) तथा जितेन्द्र बरवड़, निरीक्षक (GST) के विरुद्ध न्यायालय पुनित सहगल, ए.एस.जे., गुरुग्राम की अदालत में चालान प्रस्तुत किया गया है। यह चालान धारा 7 तथा 13(1)(बी) सहपठित धारा 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) एवं धारा 384 IPC के तहत दाखिल किया गया है। अभियोग के अनुसार आरोप है कि आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से उसका GST नंबर सक्रिय (Active) करने के बदले ₹20,000 की रिश्वत की मांग की गई थी।
इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा जांच उपरांत अभियोग संख्या 06 दिनांक 19.02.2024 के तहत उपरोक्त आरोपियों रोहिताश सैनी व जितेन्द्र बरवड़, निरीक्षक GST के विरुद्ध धारा 7, 13(1)(बी) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट तथा धारा 384 IPC के अंतर्गत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया था। अब मामले की जांच पूर्ण होने के पश्चात आरोपियों के विरुद्ध अदालत में चालान प्रस्तुत कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chargesheet filed in corruption case against GST inspectors in Gurugram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, state vigilance and anti-corruption bureau, corruption case, gst inspectors, rohitash saini, jitendra barwad, court challan, punit sehgal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved