• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा ने पीसी सैनी को बनाया नेक्सट-जेन जीएसटी का जिला संयोजक

BJP appointed PC Saini as district coordinator of Next-Gen GST - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी ने गुरूग्राम भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट प्रकाश चन्द सैनी को नेक्सट- जेन - जीएसटी कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक के प्रमुख दायित्व पर नियुक्त किया गया है। वहीं पुरु आजाद, जसबीर यादव और संदीप तंवर को सदस्य नियुक्त किया गया है। सैनी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, संगठन व गुरूग्राम भाजपा जिलाध्यक्ष सर्व प्रिय त्यागी का इस प्रमुख दायित्व की जिम्मेदारी देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है। पीसी सैनी ने कहा कि नेक्सट-जेन जीएसटी पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जीएसटी अर्थात गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स भारत की कर प्रणाली में एक महत्वपूर्ण सुधार है। जिसने देश की आर्थिक विकास दर को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि अब, सरकार नेक्स्ट-जेन जीएसटी की ओर बढ़ रही है, जो जीएसटी प्रणाली को और अधिक कारगर और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सैनी ने कहा कि नेक्सट-जेन जीएसटी में ऑटोमेटेड कर निर्धारण की सुविधा होगी, जिससे करदाताओं को अपने करों का भुगतान करने में आसानी होगी। इसमें वास्तविक समय में डेटा विश्लेषण की सुविधा होगी, जिससे कर अधिकारियों को कर चोरी का पता लगाने और उसे रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए, देश के स्वर्णिम भविष्य को संवारने के लिए, देश की कर प्रणाली में सुधार कर क़दम बढ़ा दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP appointed PC Saini as district coordinator of Next-Gen GST
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, bjp, prakash chand saini, next-gen-gst, gst reforms, district coordinator, public outreach, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved