• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

अंत्योदय सरल योजना से कार्यों में आई पारदर्शिता : मनोहर लाल खट्टर

उपायुक्त ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में इन सभी केंद्रों में बोर्ड लगाए गए हैं जिनमे नागरिक पढ़ सकता है कि वहां किस विभाग की कौनसी सेवा और योजना मिल सकती है। उन केंद्रों पर मिलने वाली सेवा की फीस भी साथ ही में लिखी है। केंद्रों में जाते ही एक हेल्पडेस्क यानि सहायता केंद्र बनाया गया है जिससे नागरिक जान सकते हैं कि किसी सेवा को पाने के लिए कौनसे दस्तावेज लगाने होंगे। आप केवल उन दस्तावेजों के साथ केंद्र में जाएं तो आपको टोकन काउंटर पर अपने दस्तावेज दिखाकर एक निरूशुल्क टोकन लेना होगा जिसका उद्देश्य नंबर से सेवा देना है। इस टोकन सिस्टम से जहाँ समय की बचत होती है। वहीं सिस्टम से चलने के कारण भीड़ भाड़ नहीं होती और एक सहज माहौल में काम हो पाता है । टोकन लेने के बाद आप आराम से प्रतीक्षा गृह में अपनी बारी आने का इंतजार कर सकते हैं। वहां पर एक स्क्रीन पर टोकन चलते रहेंगे। जैसे ही आपका टोकन आये आप उस पर दर्शाये काउंटर पर जाकर अपना काम करवा सकते है। सभी काउंटर पर सभी प्रकार की सुवीधा उपलब्ध करवाई गयी है। इसी सिस्टम को हम सिंगल विंडो कहते हैं। इस खिडक़ी पर दो स्क्रीन लगायी गयी हैं जिनमे आपकी तरफ वाली स्क्रीन पर आप अपनी जानकारी भरते हुए देख सकते हैं। यदि ऑपरेटर से कोई गलती हो जाये तो उसे ठीक भी करवा सकते हैं। काम होने के बाद एक रसीद निकलेगी। इस रसीद में लिखी राशि को फीस के तौर पर जमा करवाएं। इसके बाद आप आराम से घर जा सकते हैं। वहीं ऑपरेटर आपको समझा देंगे कि घर बैठे आप अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस ऑनलाइन कैसे जान सकते हैं । यह जानकारी आपकी रसीद पर भी लिखी होगी।

यह भी पढ़े

Web Title-Transparency in the work from Antyodaya simple plan: Manohar Lal Khattar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: antyodaya simple scheme, corruption free, general public, awareness, transparency, manohar lal khattar, chandigarh news, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi, transparency in the work from antyodaya simple plan manohar lal khattar
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved