अंत्योदय सरल योजना से कार्यों में आई पारदर्शिता : मनोहर लाल खट्टर

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 दिसम्बर 2018, 6:08 PM (IST)

चण्डीगढ़। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि आम जन जीवन में जनता को सरकारी सेवाएं और सुविधाएं आसानी से मिल सकें इस पर हरियाणा सरकार जोर.शोर से काम कर रही है। इसी कार्य को पूरा करने के लिए मुख्य मंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू किये गए प्रोजेक्ट अंत्योदय सरल के अंतर्गत सम्पूर्ण हरियाणा के 22 जिलों में आज के समय में 82 केंद्र शुरू किये गए है। इन केंद्रों पर अगर कोई दलाल काम करवाने की बात करता है या फिर कोई कर्मचारी ज्यादा पैसे मांगता है तो इसकी सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1800.2000.023 जारी किया गया है।


उपायुक्त ने कहा कि इन केंद्रों में नागरिक एक सरल प्रक्रिया को अपनाकर सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इन केंद्रों में प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए और जनता की सुविधा का ख्याल रखने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। अब इस सुविधा का असल लाभ उठाने के लिए आम जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है। जिला स्तर पर लघु सचिवालय परिसर में ही सरल व अंत्योदय सरल केंद्रों का निर्माण किया गया है। इन अंत्योदय सरल केंद्रों को दो भागों में बांटा गया है. सरल केंद्र सेवाओं के लिए और अंत्योदय भवन योजनाओं के लिए उपमंडल और तहसील स्तर पर इनको मिलकर अंत्योदय सरल केंद्रों का निर्माण किया गया है जिसमे सेवाएं और योजनाएं दोनों मिलेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उपायुक्त ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में इन सभी केंद्रों में बोर्ड लगाए गए हैं जिनमे नागरिक पढ़ सकता है कि वहां किस विभाग की कौनसी सेवा और योजना मिल सकती है। उन केंद्रों पर मिलने वाली सेवा की फीस भी साथ ही में लिखी है। केंद्रों में जाते ही एक हेल्पडेस्क यानि सहायता केंद्र बनाया गया है जिससे नागरिक जान सकते हैं कि किसी सेवा को पाने के लिए कौनसे दस्तावेज लगाने होंगे। आप केवल उन दस्तावेजों के साथ केंद्र में जाएं तो आपको टोकन काउंटर पर अपने दस्तावेज दिखाकर एक निरूशुल्क टोकन लेना होगा जिसका उद्देश्य नंबर से सेवा देना है। इस टोकन सिस्टम से जहाँ समय की बचत होती है। वहीं सिस्टम से चलने के कारण भीड़ भाड़ नहीं होती और एक सहज माहौल में काम हो पाता है ।

टोकन लेने के बाद आप आराम से प्रतीक्षा गृह में अपनी बारी आने का इंतजार कर सकते हैं। वहां पर एक स्क्रीन पर टोकन चलते रहेंगे। जैसे ही आपका टोकन आये आप उस पर दर्शाये काउंटर पर जाकर अपना काम करवा सकते है। सभी काउंटर पर सभी प्रकार की सुवीधा उपलब्ध करवाई गयी है। इसी सिस्टम को हम सिंगल विंडो कहते हैं। इस खिडक़ी पर दो स्क्रीन लगायी गयी हैं जिनमे आपकी तरफ वाली स्क्रीन पर आप अपनी जानकारी भरते हुए देख सकते हैं। यदि ऑपरेटर से कोई गलती हो जाये तो उसे ठीक भी करवा सकते हैं। काम होने के बाद एक रसीद निकलेगी। इस रसीद में लिखी राशि को फीस के तौर पर जमा करवाएं। इसके बाद आप आराम से घर जा सकते हैं। वहीं ऑपरेटर आपको समझा देंगे कि घर बैठे आप अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस ऑनलाइन कैसे जान सकते हैं । यह जानकारी आपकी रसीद पर भी लिखी होगी।