• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गरीब वर्गों के छात्रों को भी गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध हो: राज्यपाल

चण्डीगढ़। हरियाणा के सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी बृहस्पतिवार को हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर अपने विभाग की गतिविधियों व योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल आर्य ने कहा कि गरीब वर्गों के छात्रों को भी गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध हो ताकि ये छात्र भी दुसरे वर्गों के छात्रों की प्रतिस्पर्धा में उनके बराबर खड़े हो और अपनी शिक्षा पूरी कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सके। उन्होने कहा कि शिक्षा ही गरीब वर्ग के सामाजिक और आर्थिक जीवन में सुधार ला सकती है। इसी उद्देश्य से केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा गरीब वर्ग के छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाएं शुरू की गई है। उन्होने कहा कि इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक छात्र को मिले, यह सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों की जिम्मेवारी है। वे इस जिम्मेवारी को गंभीरता से निभाएं, जिससे छात्रों को पूरा लाभ हो। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने राज्यपाल आर्य को अंबाला जिले के सिरसगढ़ में बनाए जाने वाले डॉ. बी.आर.अम्बेडकर छात्रावास की आधाशिला रखने हेतू मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रण भी दिया। छात्रावास की आधाशिला आगामी 16 जनवरी को रखी जाएगी, जिसमें राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य मुख्य अतिथि होगें। उन्होने बताया कि राज्य सरकार गरीब वर्ग के छात्रों को उनकी शिक्षा निर्बाध रूप से पूरी करवाने के लिए कृतसंकल्प है। इसी उद्देश्य से शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वकांक्षी योजनाए शुरू की गई है जिनका छात्रों को लाभ भी मिल रहा है और इन योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Quality education should be available to students of poor classes: Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minister of state krishna kumar bedi, haryana, governor satyadev narayan arya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved