• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में जेजेपी ने अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए

JJP hints at contesting elections alone in Haryana - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़, । भाजपा अध्यक्ष नड्डा द्वारा हरियाणा में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के संकेत देने के एक दिन बाद, इसके गठबंधन सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को 'मिशन दुष्यंत 2024' के लिए तैयार रहने को कहा है जिसका लक्ष्य पार्टी के नेता एवं उप मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला को अगला मुख्यमंत्री बनाना है। घरौंडा में 'नवसंकल्प रैली' को संबोधित करते हुए जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण कई उपलब्धियां हासिल की हैं।उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ज्यादा समय नहीं बचा है और पार्टी कार्यकर्ताओं को 'मिशन दुष्यंत 2024' के लिए कमर कस लेनी चाहिए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और उपमुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रचार करने के लिए घर-घर अभियान चलाने को कहा।रैली में बोलते हुए, चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जेजेपी के 'बूथ योद्धा', 'बूथ सखी', 'सदस्यता अभियान' जैसे कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने और पार्टी को राज्य में सबसे मजबूत और सबसे बड़ा संगठन बनाने के लिए हाथ मिलाने का आह्वान किया।उन्होंने राज्य में गठबंधन सरकार के तहत किये गये जनकल्याणकारी कार्यों को भी गिनाया।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JJP hints at contesting elections alone in Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jjp in haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved