• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेजेपी ने फिर किया संगठन विस्तार, 14 पदाधिकारियों की नियुक्ति

JJP again expands its organization, appoints 14 officials - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 14 पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी सुनील राणा रोड़, युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद एक जिला प्रभारी, एक जिला अध्यक्ष और 12 युवा पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जेजेपी ने नूंह जिले में योगेश शर्मा हिलालपुर को जिला प्रभारी और जान मोहम्मद को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। साथ ही जेजेपी ने नूंह से पूर्व जिला अध्यक्ष जावेद खान को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए जेजेपी से निष्कासित कर दिया है। इनके अलावा जेजेपी युवा प्रकोष्ठ में सत्येंद्र पूनिया को प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल कुंडू और अमन बडतौली को प्रदेश महासचिव, सतीश डागर और हरबख्स कस्वा को प्रदेश सचिव बनाया हैं। युवा प्रदेश सहसचिव के पद पर वेद मित्र ठोल और सतेंद्र कादियान को नियुक्त किया हैं। होडल में जितेंद्र सरोत, हथीन में राहुल जोशी, पुन्हाना में सद्दाम हुसैन और अंबाला कैंट में अवतार सिंह युवा हलका अध्यक्ष होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JJP again expands its organization, appoints 14 officials
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, jananayak janata party, organization expansion, 14 office bearers, jjp national president, dr ajay singh chautala, party state president, sardar nishan singh, deputy cm, dushyant chautala, youth cell in-charge, sunil rana road, youth state president, ravindra sangwan, district in-charge, district president, youth officers, list of appointments, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved