• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वाहनों में मल्टी टोन हार्न का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

Instructions for action on those who use multi-toned horn in vehicles - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। अपने वीआईपी स्टेट्स को प्रदर्शित करने के लिए वाहन मालिकों द्वारा अपने वाहनों के ऊपर बैक्कन लाइट्स के विकल्प के तौर पर लाउड्स स्पीकर या मल्टी टोन हार्न का इस्तेमाल करने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरणों के सभी सचिवों को निर्देश दिए हैं कि केन्द्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 119 के प्रावधानों का उल्लघंन करते हुए मोटर वाहनों पर लाउड्स स्पीकर या मल्टी टोन हार्न का इस्तेमाल करने वालों के विरूद्घ कड़ी कार्यवाही की जाए। परिवहन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के नोटिस में आया है कि वाहनों पर बैक्कन लाइट्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाए जाने के उपरांत बड़ी संख्या में लोगों या वाहन मालिकों ने अपने वीआईपी स्टेट्स को प्रदर्शित करने के लिए अपने वाहनों के ऊपर बैक्कन लाइट्स के विकल्प के तौर पर लाउड्स स्पीकर या मल्टी टोन हार्न लगा लिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थति के तहत वीआईपी स्टेट्स को प्रदर्शित करने के लिए वाहनों के ऊपर बैक्कन लाइट्स के विकल्प के तौर पर लाउड्स स्पीकर या मल्टी टोन हार्न लगाकर बैक्कन लाइटों को हटाने से संबंधित आदेश के अनुपालन में गतिरोध उत्पन्न नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाउड स्पीकर या मल्टी टोन हार्न के इस्तेमाल से ध्वनि प्रदूषण ही नहीं होता बल्कि आम जनता को भी असुविधा होती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Instructions for action on those who use multi-toned horn in vehicles
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, chandigarh news, instructions for action, who use multi-toned horn in vehicles, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved