चण्डीगढ़। इंटरनेट के जरिए बैंक खातों और पासवर्ड के जरिए सेंध लगा कर रकम उड़ाना अब हरियाणा में आसान नहीं होगा। इसके लिए क्रिटिकल सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना
संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) सूचना की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए
हरियाणा सरकार ने साइबर सुरक्षा नीति 2017 का प्रारूप तैयार किया है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस नीति का
उद्देश्यन ऐसी सूचना, चाहे वह स्थाई रूप से या पारगमन में उपलब्ध या सृजित
की गई हो, की गोपनीयता, प्रामाणिकता तथा उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि यह नीति सुनिश्चित करेगी कि सभी कर्मचारियों के लिए
सूचना सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम उपलब्ध हो और जहां कहीं लागू हो, वहां
सब-कॉन्ट्रेक्टर, परामर्शदाताओं तथा विके्रताओं जैसे तीसरे पक्ष द्वारा
उन्हें नियमित प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने बताया कि यह नीति यह भी
सुनिश्चित करेगी कि यदि कोई सुरक्षा से सम्बन्धित घटना तथा नीति का
उल्लंघन, वास्तविक या संदेहास्पद है तो उसकी जांच पदनामित मुख्य सूचना
सुरक्षा अधिकारी द्वारा की जाए और उपयुक्त सुधारात्मक तथा निवारक कार्यवाही
की जाए।
उन्होंने बताया कि नीति के प्रभाव, प्रौद्योगिकी में
परिवर्तन, वैधानिक तथा अनुबंधात्मक आवश्यकताओं और कारोबारी दक्षता की जांच
के लिए सावधिक अंतराल पर इस नीति की समीक्षा की जाएगी। हालांकि पदनामित
मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी नीति के क्रियान्वयन पर सलाह तथा मार्गदर्शन
देने और इसे कायम रखने के लिए प्रत्यक्ष तौर पर उत्तरदायी होगा, सिक्योरिटी
अपैक्स फोरम परिभाषित समीक्षा प्रक्रिया के अनुसार इस नीति की समीक्षा के
लिए उत्तरदायी होगा। उन्होंने बताया कि सभी प्रबन्धक तथा विभागाध्यक्ष अपने
कारोबारी क्षेत्रों में नीति के क्रियान्वयन के लिए प्रत्यक्ष रूप से
उत्तरदायी होंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि साइबर सुरक्षा नीति का उद्देश्य
हरियाणा साइबर स्पेस में सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना संचार प्रौद्योगिकी
से जुड़ी सूचना प्रक्रिया प्रणालियों में पर्याप्त भरोसा और विश्वास पैदा
करके राज्य में सुरक्षित साइबर सोसाइटी बनाना और अर्थव्यवस्था के सभी
क्षेत्रों में सुरक्षित सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना संचार प्रौद्योगिकी
अवसंरचना को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त, इसका उद्देश्य राष्टï्रीय तथा
अन्तर्राष्टीय मानकों के अनुसार सुरक्षित साइबर पारिस्थितिकी तंत्र या
सुरक्षित साइबर सोसाइटी सुनिश्चित करने के लिए विनियामक ढांचे को मजबूत
करना है।
प्रवक्ता ने बताया कि साइबर सुरक्षा नीति के अन्य उद्देश्य
विश्वसनीय संचार, लेनदेन और प्रमाणीकरण के लिए सरकार सहित सभी इकाइयों
द्वारा आईटी और आईसीटी बुनियादी सुविधाओं के व्यापक उपयोग को प्रोत्साहित
करना, घटनाओं के बारे में रणनीतिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हरियाणा
राज्य कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (एचएससीईआरटी) को स्थापित एवं सृजित
करना, घटनाओं पर प्रतिक्रिया के लिए हरियाणा राज्य आईटी और आईसीटी
बुनियादी ढांचे के प्रति चुनौतियां, प्रभावी पूर्वानुमान, निवारक,
सुरक्षात्मक, प्रतिक्रिया और पुनप्र्राप्ति कार्यवाहियों के माध्यम से संकट
का प्रबंधन करना है। राज्य आईटी और आईसीटी और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी
ढांचे के संरक्षण के लिए सहयोग करना, कुशल मानवशक्ति सृजित करने के लिए
शिक्षा, प्रशिक्षण और जागरूकता गतिविधियों हेतु क्षमता विकास गतिविधियों के
लिए सहयोग करना और लोगों में साइबर सुरक्षा जागरूकता फैलाना तथा साइबर
सुरक्षा संस्कृति सृजित करके साझे सहयोग और साझेदारी को बढ़ाकर वैश्विक
सहयोग को बढ़ाना और हरियाणा में सुरक्षित साइबर स्पेस के लिए एक प्रभावी
संचार और प्रचार रणनीति के माध्यम से निजता के लिए जवाबदेह प्रयोक्ता
व्यवहार और कार्यवाहियों को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने
बताया कि राज्य में सुरक्षित साइबर स्पेस और समाज स्थापित करने के लिए
राज्यों में निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के विभागों, संस्थानों और
उद्योगों सहित सभी संगठनों में एक सुरक्षित साइबर पारिस्थितिकी तंत्र बनाने
की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि राज्य में साइबर सुरक्षा से संबंधित
सभी गतिविधियों के समन्वय के लिए राज्य नोडल एजेंसी, सूचना सुरक्षा प्रबंधन
कार्यालय (आईएसएमओ), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग नामित
किए जाएंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में बेहतर सुरक्षित
पर्यावरण के लिए राज्य सरकार विभिन्न निजी उद्योगों एवं उद्यमों के फोरम पर
विचार करके और अपने विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ हरियाणा राज्य साइबर
सुरक्षा नीति फ्रेमवर्क (एचएससीएसपीएफ) का सृजन करेगी। एचएससीएसपीएफ एक
ऐसा जीवंत दस्तावेज है जो समय के साथ विकसित होगा और नए खतरों का सामना
करते हुए नई प्रौद्योगिकियों के उद्भव के साथ बढ़ेगा। इसमें साइबर सुरक्षा
के संबंध में घटना की रिपोर्टिंग और प्रकटीकरण के मानदंडों काप्रावधान
शामिल होगा, जिसे संबंधित सभी संगठनों द्वारा स्वैच्छिक आधार पर अपनाया
जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी सुरक्षा सेवाओं को
ऑनलाइन करने के लिए एक एकीकृत प्लेटफार्म डिजाइन और विकसित करने के लिए एक
एंटरप्राइज़ सुरक्षा वास्तुकला या फे्रमवर्क का निर्माण करेगी, जो सुरक्षा
घटनाओं के निवारक, लाइव, पोस्ट विश्लेषण के लिए एक एकीकृत मंच होगा।
उन्होंने
कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में संचालित सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं
(आईएसपी) के सहयोग से सुनिश्चित करेगी कि वे इस नीति फ्रेमवर्क के क्रम में
पर्याप्त साइबर सुरक्षा योजनाएं स्थापित कर लागू करेंगी।
उन्होंने
कहा कि राज्य सरकार अवसरंचना सुरक्षा के लिए जोखिम आधारित प्रबंधन प्रणाली
को अपनाकर सार्वजनिक निजी क्षेत्रों के सहयोग से आईटी और आईसीटी, सूचना
नियंत्रण प्रणालियां सुरक्षा योजना का सृजन करेगी। उन्होंने कहा कि आईएसएमओ
साइबर सुरक्षा मुद्दों के बारे में जागरूकता व समझ बढाने के लिए साइबर
सुरक्षा घटनाओं के घटने और रोकथाम के उपाय करने की प्रतिक्रिया के लिए
राज्य में एक केन्द्रीय बिंदू के रुप में कार्य करेगा। इसके अतिरिक्त,
राज्य सरकार प्रदेश में सभी सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के उद्योगों और सभी
संस्थाओं के साथ समन्वय करने के लिए आईएसएमओ, इलैक्ट्रोनिक्स और आईटी
विभाग के अंतर्गत हरियाणा में साइबर सोसायटी को सुरक्षित बनाने हेतु
हरियाणा स्टेट कम्प्यूटर एमरजेंसी रिस्पोंस टीम का भी गठन करेगी
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope