• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

4 जून को एग्जिट पोल परिणामों में बदल जाएंगे : नायब सैनी

Exit polls will turn into results on June 4: Naib Saini - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को गुरुग्राम पहुंचकर पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव की फ्लैग ऑफ सेरेमनी में शामिल हुए और नरेंद्र यादव को अमेरिका रवाना करने के लिए हरी झंडी दिखाई। सैनी ने पर्वतारोही नरेंद्र को नॉर्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी द माउंट देनाली की फास्टेस्ट चढ़ाई करने के लिए शुभकामनाएं भी दी। सेक्टर-51 में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने सीएम सैनी का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के स्कूलों में बनी खेल नर्सरियों के माध्यम से सरकार साहसी युवाओं को जीरो ग्राउंड से आगे बढ़ाने का काम कर रही है। जीरो ग्राउंड से हमारा युवा ऊपर उठकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम ऊँचा कर रहा है। सीएम सैनी ने कहा कि अपनी मेहनत के दम पर हमारे खिलाड़ियों ने एक मुकाम हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद भाजपा सरकार की खेल पॉलिसी की बदौलत गोल्ड मेडल, रजत और कांस्य पदक लाने में देश के अंदर हरियाणा पहले स्थान पर है। युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार साहसी युवाओं के साथ है। उन्होंने कहा सरकार ने ऐसे साहसी युवाओं के लिए भी ठोस कदम उठाए हैं जो रोमांचक गतिविधियों में भाग लेते हैं। विश्व की 10 सबसे उंची चोटियों को फतह करने वाले पर्वतारोहियों को सरकार पांच लाख रुपये दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एडवंचर स्पोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एडवंचर स्पोर्ट का गठन भी किया है ताकि युवाओं को आगे बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री ने सबसे कठिन चोटी को फतह करने के लिए पर्वतारोही नरेंद्र यादव को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र जैसे साहसी युवाओं से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है।
सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत और नीति ठीक है। डबल इंजन सरकार ने 10 सालों में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। बिना किसी भेदभाव के देश और प्रदेश का विकास कराया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक नया भारत बनाया है जिसका डंका विश्व में बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
राहुल गांधी की सोच में बचपना झलकता है : नायब सैनी
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल पर राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि राहुल में अभी बचपना है और उनकी सोच में बचपना झलकता है। एग्जिट पोल पर सीएम सैनी ने कहा कि एग्जिट पोल में भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें मिल रही है और 4 जून को एग्जिट पोल नतीजों में बदल जाएगा। श्री सैनी ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा 10 की 10 लोकसभा सीटों पर जीत रही है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस की ना नीति सही और ना ही नीयत सही है। कांग्रेस ने झूठ बोलकर जनता को छला है। देश और प्रदेश की जनता जागरूक है। जनता ने इस बार कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है और मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही देश और प्रदेश में जबरदस्त विकास हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Exit polls will turn into results on June 4: Naib Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, chief minister naib singh saini, gurugram, mountaineer narendra singh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved