• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 3

CAA: सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने केंद्र सरकार को समर्थन देने का किया ऐलान, पत्र सौंपकर जताया अपना समर्थन

चंडीगढ़ की सभी संस्थाओं ने भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान ,बांग्लादेश व अफ़गानिस्तान से आए हुए हिन्दू, जैन, बौद्ध, सिख, पारसी, ईसाई समुदाय, के शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान करने वाले 'नागरिक संशोधन एक्ट' का स्वागत किया है। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बुलंद आवाज से आगाज किया कि वे इस विकट स्थिति में पूरी तरह से केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं और सरकार के द्वारा पारित किए गए एक्ट का स्वागत भी करते हैं। साथ ही ये भी आशा व्यक्त की कि इस कानून से हिन्दू, जैन, बौद्ध, सिख,पारसी, ईसाई समुदाय, के जो साथी पाकिस्तान, बांग्लादेश अथवा अफगानिस्तान से शरणार्थी के रूप में आए हुए हैं उन्हें भी अब आम भारतीय नागरिकों को मिलने वाले सभी अधिकार मिलेंगे तथा वे भी अधिकार के साथ सम्मान सहित अपना जीवन यापन कर सकेंगे। आए हुए संस्थाओं के सभी पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि वे उपरोक्त सभी संस्थाओं के सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करने पर आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने इस एक्ट के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि इस एक्ट से किसी भी प्रकार से किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। दरअसल कुछ राजनैतिक लोग अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने के लिए रोष प्रदर्शन के माध्यम से रोहंगिया घुसपैठियों को बचाने के लिए यह सब उपद्रव करवा रहे हैं । दरअसल इस एक्ट में ऐसा कुछ भी नहीं है जिस से देश के किसी भी नागरिक के हितों को मारा नहीं गया है।

यह भी पढ़े

Web Title-Announced to support central government for CAA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, citizenship amendment act, cab, social and religious institutions, central government, prime minister narendra modi, chief minister manohar lal, government of haryana, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi, announced to support central government for caa
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved