• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकास का है वक्त, चुनाव के समय मांगेंगे वोट - ग्रोवर

At the moment, time for development, will demand votes at election time - Grover - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। फिलहाल प्रदेश में विकास कराने का समय है और वे इसी लिए प्रदेशभर में घूम रहे हैं। वोट का समय 2019 में आएगा। तब वे जनता के बीच जाकर वोट मंगेंगे। उस दौरान अभी हो रहे विकास के दम पर पार्टी लोकसभा की नौ और विधानसभा की सभी 70 सीटें जीतने में कामयाब होंगी। ये कहना है सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का। वे शनिवार को भिवानी नगर परिषद के नवनिर्वाचित चेयरमैन को बधाई देने भिवानी पहुंचे थे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने चेयरमैन चुनाव में 31 में से केवल 16 पार्षदों की मौजूदगी में चुनाव को सही और कानूनी प्रक्रिया के तहत बताया। उन्होंने कहा कि भिवानी में पहली बार बिना खरीद फरोख्त के नप चेयरमैन का चुनाव हुआ है। अन्य पार्षदों के ना पहुंचने पर उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए निमंत्रण सभी को दिया गया था। कार्यकर्ताओं और विधायकों की नाराजगी के सवाल पर ग्रोवर ने कहा कि सरकार से कोई कार्यकर्ता या विधायक नाराज नहीं है। ये नाराजगी की खबरें केवल मीडिया की देन हैं। उन्होंने कहा कि मनोहरलाल पहले सीएम हैं, जो सभी विधानसभाओं में जाकर विकास रैली कर रहे हैं, ना कि वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वोट 2019 में मांगेंगे और उस समय लोकसभा की 9 और विधानसभा की 70 सीटें जीतेंगे। ग्रोवर ने कहा कि पहले की सरकारों ने परिवारवाद व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और उनकी सरकार ने विकास को।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-At the moment, time for development, will demand votes at election time - Grover
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: at the moment, time for development, will demand votes at election time - grover, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved