• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोवा की अदालत ने तेजपाल दुष्कर्म मामले का फैसला 21 मई तक टाला

Goa court defers decision on Tejpal rape case till 21 May - Panaji News in Hindi

पणजी। मापुसा शहर की एक फास्ट ट्रैक अदालत ने बुधवार को तहलका पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ दायर दुष्कर्म मामले में अपना फैसला 21 मई तक के लिए टाल दिया है। यह फैसला ऐसे समय पर टला है, जब उत्तरी गोवा में बिजली गुल है। चक्रवात तौकते के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं के बाद तीसरे दिन भी यहां बिजली संकट कायम है। इस मामले में फैसला अब 21 मई को सुनाया जाएगा। उत्तरी गोवा में मापुसा चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा है और यहां पिछले तीन दिनों से बिजली और इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप पड़ी हुई है।
हालांकि इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन फैसला सुनाया जाना बाकी है। पहले फैसला 27 अप्रैल को सुनाया जाना था, मगर इसे टाल दिया गया। अब दूसरी बार भी फैसले को टाला गया है।
पिछली बार राज्य में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के कारण सुनवाई स्थगित कर दी गई थी।
मामले में तेजपाल के प्रमुख बचाव पक्ष के वकील राजीव गोम्स की भी पिछले सप्ताह कोविड से संबंधित जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गई थी।
तहलका खोजी पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तेजपाल पर गोवा के एक फाइव स्टार रिजॉर्ट में एक जूनियर सहयोगी की ओर से उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया था।
तेजपाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के अलावा अन्य कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Goa court defers decision on Tejpal rape case till 21 May
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: goa court defers decision, tejpal rape case, 21 may, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, real time news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved