• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चारधाम में अब 5जी मोबाइल कवरेज सुनिश्चित , यहां पढ़ें

Now 5G mobile coverage is ensured in Chardham - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । चारधाम (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री) में अब 5जी मोबाइल कवरेज सुनिश्चित हो गई है। चारधाम यात्रा मार्ग के अधिकतर टावर भी अब इससे कनेक्‍ट हो चुके हैं। प्रधानमंत्री ने 1 अक्टूबर 2022 को 5G सेवाओं का शुभारंभ किया था और इसके शुभारंभ के महज 8 माह के भीतर ही 700 जिलों को कवर करने वाली 2,00,000 साइट स्थापित कर दी गई है। 5जी नेटवर्क का शुभारंभ अब सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में हो चुका है। यह पूरी दुनिया में 5जी के सबसे तेज शुभारंभ में से एक है। केंद्रीय संचार, रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 24 मई 2023 को गंगोत्री में 2,00,000वीं 5जी साइट का शुभारंभ किया और उत्तराखंड के देहरादून में चारधाम में फाइबर कनेक्टिविटी राष्ट्र को समर्पित की। केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारीगण भी इस अवसर पर व्यक्तिगत रूप से और वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
अत्यधिक हाई बैंडविड्थ को आवश्‍यक सपोर्ट प्रदान करने वाली फाइबर कनेक्टिविटी इन तीर्थ स्‍थलों की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को निर्बाध सेवा मुहैया कराने के लिए अत्‍यधिक हाई इंटरनेट बैंडविड्थ सुनिश्चित करेगी जिससे आम जनता को जीवन यापन में काफी सहूलियत होगी जो कि सरकार की नागरिक-केंद्रित पहल का एक अहम हिस्सा है। तीर्थयात्रियों की अत्‍यधिक संख्या होने के बावजूद मंदिर परिसर में एवं उसके आसपास और यात्रा मार्ग पर ‘वॉयस एवं वीडियो कॉल’ की गुणवत्ता अब से काफी अच्छी होगी। इसके अलावा, घांघरिया से लेकर हेमकुंड साहिब तक पूरे ट्रेकिंग पथ (6 किमी) पर भी मोबाइल सेवाएं सुलभ करा दी गई हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘दूरसंचार क्रांति’ का साक्षी बन रहा है। भारत में 5जी का शुभारंभ दरअसल पूरी दुनिया में इसके सबसे तेज शुभारंभ में से एक रहा है जिसके तहत हर मिनट एक साइट स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि गंगोत्री, चारधाम में 2,00,000वीं 5जी साइट शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि 6जी प्रौद्योगिकी के विकास में अगुवाई करने के प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप भारत के पास 6जी प्रौद्योगिकी में 100 से भी अधिक पेटेंट हैं, जो देश के प्रतिभाशाली इंजीनियरों और नवप्रवर्तकों या अन्‍वेषकों के उत्‍कृष्‍ट कौशल को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विकसित देश भारत के 4जी/5जी टेक्नोलॉजी स्टैक में काफी रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने आवश्‍यक सहयोग देने और त्वरित मंजूरी के लिए उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद किया, जिससे उत्तराखंड में दूरसंचार सेवाओं को बहुत तेज गति से स्थापित करने में काफी मदद मिली।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि चारधाम में यह उत्‍कृष्‍ट कनेक्टिविटी तीर्थयात्रियों को अपने परिजनों और दुनिया से जुड़े रहने में काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने विस्तार से बताया कि पहाड़ों में हाई-स्पीड नेटवर्क वास्तविक समय पर आपदा प्रबंधन और निगरानी करने में भी सक्षम साबित होगा।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत सरकार देश के हर दूरस्थ गांव में और हर व्यक्ति को विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।उल्लेखनीय है कि राजस्थान के सभी नागरिकों को 5G सेवाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार अधिक से अधिक 5G बीटीएस स्थापित किये जा रहे हैं। अब तक राज्य में 10,106 5जी बीटीएस राज्य के सभी 33 जिलों में सरकरी व निजी टेलीकॉम कम्पनियो द्वारा स्थापित किए हैं । इसके अतिरिक्त राजस्थान राज्य में 2जी/ 3जी/ 4जी की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कुल 1,33,410 बीटीएस परिचालित हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now 5G mobile coverage is ensured in Chardham
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 5g mobile coverage in chardham, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved