• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना शर्मनाक : केसी त्यागी

Making objectionable comments about PM Modi is shameful: KC Tyagi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हाल ही में दरभंगा में पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ भाषा की मर्यादा तोड़ी गई, यह शर्मनाक है। आईएएनएस से बातचीत में जदयू नेता ने कहा कि यह लोकतंत्र की भाषा नहीं है। आप हमसे असहमत हो सकते हैं, आप चुनाव में हमें हरा भी दीजिए, लेकिन पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना शर्मनाक है। आप किस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं? जदयू नेता के अनुसार, संसदीय लोकतंत्र के 75 वर्षों में ऐसा पहली बार हो रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 'वोटर अधिकार यात्रा' को 'घुसपैठिये बचाओ यात्रा' कहने पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि मतदाता सूचियों में कुछ नाम दोहरे हैं और ऐसी खबरें हैं कि इसमें विदेशी और पड़ोसी देशों के मतदाता भी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केवल इसी ओर इशारा कर रहे हैं और इसमें गलत क्या है?
बिहार की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी राजद राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के पीछे चल रही है, जब इस पर जदयू नेता केसी त्यागी से जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ऐतिहासिक भूल कर रहे हैं। बिहार में कांग्रेस ने बढ़त ले ली है।
त्यागी के अनुसार, बिहार में जो कांग्रेस चाहती थी वह हो रहा है। राजद को इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को ऊपर नहीं रखा, बस इस्तेमाल किया। लालू यादव और उनके बेटे ऐतिहासिक गलतियां कर रहे हैं।
बता दें कि बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा जारी रही है। 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक जनसभा के साथ ही इस यात्रा का समापन होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Making objectionable comments about PM Modi is shameful: KC Tyagi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, kc tyagi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved