• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

केजरीवाल ने पेट्रोल पम्प की हड़ताल के लिए भाजपा को आड़े हाथ लिया

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने की मांग करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पेट्रोल पंप मालिकों को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा ने कहा कि चार मेट्रो शहरों की तुलना में दिल्ली में तेल के दाम सबसे कम हैं। मुंबई में दाम सबसे अधिक हैं, वहां के पेट्रोल पंप हड़ताल पर क्यों नहीं जा रहे हैं? क्योंकि मुंबई में भाजपा की सरकार है और भाजपा ही दिल्ली में आज की हड़ताल के पीछे है। भाजपा को दिल्ली के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह पेट्रोल पंप 24 घंटों के लिए बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप सुबह छह बजे से बंद रहेंगे ताकि इस पर से वैट कम करने के लिए दबाव बना जा सके।केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल की कीमत बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहाराया और पेट्रोल और डीजल के जीएसटी के दायरे में नहीं लाए जाने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में पेट्रोल पर अनाप शनाप टैक्स मोदी जी ने लगाया है, हमने नहीं लगाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arvind Kejriwal attack BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arvind kejriwal, attack, bjp, petrol pump strike, जीएसटी, दिल्ली, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved