• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अग्निवीर भर्ती : कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई, जल्दी करें

Agniveer Recruitment: Application process for Common Entrance Test has started, hurry up - Delhi News in Hindi

नईदिल्ली। देश की सेवा का जज्बा लेकर तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक अप्रैल तक चलेगी। इसके लिए उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह योग्यताएं हैं जरूरीः भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 8वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार पदानुसार शैक्षणिक योग्यता देख सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 17½ वर्ष से लेकर 22 वर्ष निर्धारित की गई है।
इन स्टेप्स से करें आवेदनः
भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए आवेदन एक अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके आप आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें। अब वेबसाइट के होमपेज पर Apply/Login पर क्लिक करें। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लें। पंजीकरण करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करके रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
आवेदन शुल्कः
आवेदन करने के लिए सभी कैटगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Agniveer Recruitment: Application process for Common Entrance Test has started, hurry up
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian army agniveer recruitment 2026, join indian army, common entrance exam cee, agnipath scheme, eligibility criteria, online registration 2026, career news in hindi, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved