• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राहुल का मोदी पर हमला, नोटबंदी भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला

सागर (मध्य प्रदेश)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को नोटबंदी को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला और नोटबंदी को देश के इतिहास को सबसे बड़ा घोटाला बताया। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने शुक्रवार को सागर जिले के देवरी विधानसभा में जनसभा में कहा कि नोटबंदी के चलते गरीब, मजदूर, किसान, छोटे कारोबारी को लाइन में लगा दिया गया और कालेधन वाले हजारों करोड़ रुपये लेकर भाग गए। राहुल गांधी ने जनता से पूछा कि किसी सूट वाले को लाइन में लगे देखा तो, जनता से जवाब मिला, नहीं। उन्होंने कहा कि गरीब जनता की जेब से पैसे निकालकर अमीरों की जेब में डाल दिए गए, मेहुल चौकसी जो रकम लेकर भागा उसने भी वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी के खाते में पैसे डाले। विजय माल्या 10 हजार करोड़ रुपये लेकर भागने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से संसद में मिला। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नेाटबंदी को कालेधन के खिलाफ लड़ाई बताए जाने पर राहुल ने सवाल उठाते हुए कहा कि नोटबंदी की लाइन में न तो मेहुल दिखता है और न ही नीरव मोदी, वे तो जनता का हजारों करोड़ रुपये पैसा लेकर भाग जाते है, फिर कैसे है यह कालेधन की लड़ाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi attacks PM Modi on demonetisation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, attacks, pm modi, demonetisation, narendra modi, addressing, bjp election rally, ambikapur, 2nd phase, assembly elections in chhattisgarh, chhattisgarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved