• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छत्तीसगढ़ : आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट हुए शहीद

Chhattisgarh: CRPF Deputy Commandant martyred in IED blast - Raipur News in Hindi

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुए एक आईईडी ब्लास्ट में घायल होने के बाद सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के एक डिप्टी कमांडेंट शहीद हो गए। सीआरपीएफ ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। विकास कुमार सीआरपीएफ के 208वीं बटालियन में तैनात थे। रायपुर के एक सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और इसी दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस लीं। सीआरपीएफ ने कहा, कुमार एक विशेष अभियान में सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की एक संयुक्त टीम का हिस्सा थे। रविवार को सुबह करीब 11 बजे किस्टाराम इलाके में कासाराम नाला के पास आईईडी ब्लास्ट में वह घायल हो गए।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कहा, "विकास को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया था। ऑपरेशन के बाद आधी रात को इस वीर जवान ने शहादत प्राप्त की।"
शहीद विकास कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। वह सीआरपीएफ की कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) बटालियन में तैनात थे। यह सीआरपीएफ की एक स्पेशल ऑपरेशन यूनिट है, जो गोरिल्ला रणनीति और जंगल युद्ध में पारंगत होते हैं।
उनके पार्थिव शरीर को इंडिगो की 6ई 2292 विमान से रायपुर से दिल्ली लाया जा रहा है। यहां से फिर इन्हें इनके होमटाऊन ले जाया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chhattisgarh: CRPF Deputy Commandant martyred in IED blast
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chhattisgarh, ied blast, crpf, deputy commandant martyred, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved