• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छग : सीआरपीएफ शिविर में गोलीबारी, 4 जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

4 CRPF Men Killed, 1 Hurt After Jawan Opens Fire in Chhattisgarh Camp - Raipur News in Hindi

रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार शाम सीआरपीएफ के एक शिविर में एक जवान द्वारा की गई गोलीबारी में चार जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद विशेष उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। डीआईजी पी. सुंदरराज ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘यह घटना बीजापुर जिले के बासागुड़ा शिविर में घटित हुई है। सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के आरक्षक संतकुमार ने अपने साथियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी, जिसमें एसआई वी.के. शर्मा, एसआई मेघसिंह, एएसआई राजवीर और आरक्षक जी.एस. राव की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।’’ सुंदरराज ने कहा कि इस बात की सूक्ष्मता और तत्परता से पड़ताल की जा रही है कि संतकुमार ने यह कदम क्यों उठाया। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपी कांस्टेबल संतकुमार को हिरासत में ले लिया गया है, और उससे पूछताछ की जा रही है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4 CRPF Men Killed, 1 Hurt After Jawan Opens Fire in Chhattisgarh Camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: crpf jawans, crpf camp in naxal-affected bijapur, chhattisgarh, central reserve police force, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved