• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वोटर आधे, तो चुनावी खर्च वही क्यों?

Voters Halved: Why Remain Committed to the Same Election Expenditure - Chandigarh UT News in Hindi

-विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद बदलते मतदाता आंकड़ों के बीच नगर निगम चुनाव की तैयारी पर उठ रहे गंभीर सवाल आर. के. गर्ग
चंडीगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद यदि मतदाताओं की संख्या 40 से 50 प्रतिशत तक घटती है, तो नगर निगम चुनाव की पूरी व्यवस्था पर पुनर्विचार होना चाहिए। सवाल केवल यह नहीं है कि कितने वोटर बचेंगे। असली सवाल यह है कि जब वोटर इतने कम हो रहे हैं तो चुनाव कराने का खर्च और इंतजाम उसी पुराने पैमाने पर क्यों रखा जाए?
यह कैसी प्रशासनिक व्यवस्था है कि मतदाता कम हो जाएं, लेकिन चुनावी खर्च कम होने के बजाय लगभग उसी स्तर पर बना रहे?
चंडीगढ़ में यदि अंतिम मतदाता सूची में लगभग 3 से 4 लाख मतदाता ही रह जाते हैं, तो सबसे पहले मतदान केंद्रों की संख्या का पुनर्मूल्यांकन होना चाहिए। कम मतदाता का अर्थ है कम मतदान केंद्र, कम मतदानकर्मी, कम चुनावी सामग्री, कम परिवहन, कम प्रबंधकीय व्यवस्था और कई मदों में कम खर्च। फिर लगभग 8 करोड़ रुपये के चुनावी निविदा का औचित्य क्या है?
क्या यह खर्च वास्तविक और संशोधित मतदाता संख्या के आधार पर निकाला गया है या पुराने आंकड़ों को आधार बनाकर?
यह सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पैसा जनता का है। चुनाव लोकतंत्र की आवश्यकता है, लेकिन लोकतंत्र के नाम पर अनावश्यक खर्च को जायज नहीं ठहराया जा सकता।प्रशासन और राज्य चुनाव आयोग को सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करना चाहिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद कितने मतदान केंद्र प्रस्तावित हैं, कितने चुनावी कर्मचारी लगाए जाएंगे और कुल अनुमानित खर्च कितना होगा। यदि मतदाता संख्या में लगभग आधी कमी आती है तो क्या चुनावी बजट में भी उसी अनुपात में कमी आएगी?
लेकिन इससे भी बड़ा सवाल प्रतिनिधित्व की प्रासंगिकता का है।
यदि 3–4 लाख मतदाताओं के लिए 35 पार्षद ही चुने जाने हैं, तो औसतन एक वार्ड में लगभग 8,500 से 11,500 मतदाता रह जाएंगे। मतदान प्रतिशत कम रहने की स्थिति में कोई उम्मीदवार बहुत कम मतों से जीतकर पूरे वार्ड का प्रतिनिधि बन सकता है।
फिर सवाल उठता है—क्या 35 पार्षदों की मौजूदा संख्या और वार्ड संरचना की भी समीक्षा नहीं होनी चाहिए?
विशेष गहन पुनरीक्षण का परिणाम केवल मतदाता सूची बदलने तक सीमित नहीं रहेगा। इससे चुनावी प्रतिनिधित्व, परिसीमन, मतदान केंद्रों और चुनावी खर्च—सभी पर असर पड़ेगा। इसलिए चुनाव की घोषणा से पहले इन सभी पहलुओं का वस्तुनिष्ठ आकलन जरूरी है।
हमारी मांग सीधी है:
पहले अंतिम मतदाता सूची सामने आए।फिर मतदान केंद्रों और चुनावी स्टाफ की आवश्यकता तय हो।उसके बाद ही निविदा और बजट को अंतिम रूप दिया जाए।राज्य चुनाव आयोग को दी जाने वाली चुनावी अनुदान राशि भी वास्तविक मतदाता संख्या और वास्तविक आवश्यकता से जोड़ी जानी चाहिए। ऐसा नहीं हो सकता कि मतदाता 40–50 प्रतिशत कम हो जाएं और चुनावी खर्च पुराने आंकड़ों के आधार पर चलता रहे।
चंडीगढ़ प्रशासन को जनता के सामने इसका हिसाब देना होगा।
जब वोटर आधे हो रहे हैं, तो चुनाव का खर्च आधा क्यों नहीं?यही सवाल आज चंडीगढ़ के हर करदाता और हर जागरूक नागरिक के सामने है।
निविदा खर्च का स्पष्ट आधार देखा जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Voters Halved: Why Remain Committed to the Same Election Expenditure
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh municipal corporation, chandigarh municipal elections, chandigarh election 2026, chandigarh voter list, special intensive revision, sir voter list, chandigarh voters, municipal corporation election, election expenditure, election budget, election tender, chandigarh administration, state election commission, polling stations, election staff, electoral roll, voter verification, chandigarh politics, municipal election, election transparency, public money, chandigarh news, election news, civic elections, voter data, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved