• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दशहरे पर 4 से 6 बजे तक बजेंगे पटाखे

Firecrackers will be burst from 4 to 6 pm on Dussehra - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़ । पूरे देश में शरद नवरात्रि और दशहरा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। चंडीगढ़ में भी लोगो में इस त्योहार को लेकर बहुत उत्साह हैं। शहर में सौ के करीब राम लीला एवं दशहरा कमेटियों रामलीला मना रही हैं। सभी रामलीला कार्यक्रम दशहरे के दिन श्री राम और रावण युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन के बाद समाप्त होते हैं। इस युद्ध को आकर्षक बनाने के लिए कलाकार पटाखों का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन इस वर्ष दशहरे का रंग उस समय फीका पड़ गया जब चंडीगढ़ में प्रशासन की तरफ से 6 तारीख को एक नोटिफिकेशन के जरिए एक आदेश के अनुसार दशहरे के दिन सिर्फ रावण के पुतले के अंदर ही ग्रीन पटाखे लगाए जा सकते थे, बाहर पटाखे चलाने की मनाही थी और पुलिस केस तक करने की प्रोविजन थी। चंडीगढ़ की आजाद ड्रामेटिक क्लब, रामलीला एवम दशहरा कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गोयल , महासचिव सुरिंद शर्मा, परमजीत सिंह और उनके साथ अन्य कमेटियों एक प्रतिनिधि मंडल ने चंडीगढ़ के पूर्व मेयर और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद को मिलकर मांग की के उनको दशहरे के दिन एक निश्चित समय के लिए ग्रीन पटाखे चलाने की परमिशन मिलनी चाहिए। अरूण सूद ने इस विषय पर प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से बात की और उनको स्थिति के बारे में अवगत करवाया और उन्हों ने रामलीला एवम दशहरा कमेटियों की मांग को स्वीकार किया। तत्पश्चात 23 अक्टूबर को एक नए नोटिफिकेशन के मुताबिक अब चंडीगढ़ की सभी राम लीला एवं दशहरा कमेटियों को शाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक श्री राम और रावण युद्ध के दौरान पुतले के बाहर भी ग्रीन पटाखे चलाने की परमिशन दी जाती हैं। पटाखों की इस परमिशन के लिए आजाद ड्रामेटिक क्लब, राम लीला, दशहरा कमेटी ने अरूण सूद का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Firecrackers will be burst from 4 to 6 pm on Dussehra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: firecrackers, will be burst, from 4 to 6 pm, on dussehra, chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved