सहरसा। सहरसा में एक बार फिर अपराधियों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा दिया। जिले के मध्य विद्यालय सिसई में कार्यरत सरकारी शिक्षक रविन्द्र कुमार उर्फ राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर शिक्षक रविन्द्र कुमार अपने स्कूल गए थे। वहां से छुट्टी के बाद वह अपने पैतृक गांव गए और फिर सहरसा लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के पिता चुलाय पासवान का कहना है कि उनके बेटे की हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई है। पुलिस भी इस ऐंगल से जांच कर रही है।
हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोग उग्र हो गए और सड़क जाम कर दिया। लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या का कारण जमीन विवाद लग रहा है। पुलिस जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करेगी।
शिक्षक की इस नृशंस हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई पर अब सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुरी रथ यात्रा 2025 की शुरुआत : रथ खला से सिंहद्वार तक पहुंचाए गए रथ, श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार से खुलेंगे द्वार
सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक : ट्रांसफार्मर विस्फोट के बाद भगदड़ में 29 बच्चों की मौत, 280 से अधिक घायल
ईरान के फ़ोर्दो परमाणु केंद्र पर अमेरिकी कार्रवाई: तस्वीरें, थ्री-डी मैप और हमले की रणनीति उजागर
Daily Horoscope