• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में बदमाशों ने मवेशी व्यापारी से 21 लाख रुपये लूटे

In Bihar, miscreants looted 21 lakh rupees from cattle trader - Purnia News in Hindi

पूर्णिया । बिहार के पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात लुटेरों ने एक मवेशी (पालतू पशु) व्यापारी से 21 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खगड़िया का रहने वाला एक मवेशी व्यापारी अपनी स्कॉर्पियो से खगड़िया से रुपौली थाना क्षेत्र के मवेशी हाट, चपहरी जा रहा था। इसी दौरान टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोरियर उच्च विद्यालय के पास पांच बाइक पर सवार होकर आए 8 बदमाशों ने स्कार्पियो को घेर लिया। व्यापारी और उसका चालक अभी कुछ समझ ही पाता कि बदमाशों ने वाहन में घुसकर हथियार का भय दिखते हुए उससे 21 लाख रुपए लूट लिए और फिर बाइक पर ही सवार होकर फरार हो गए। बताया जाता है कि सभी बदमाशों के पास हथियार थे।
धमदाहा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) रमेश कुमार ने बताया कि 21 लाख रुपये की लूट की घटना सामने आई है। पुलिस व्यापारी और उसके चालक से पूछताछ कर रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Bihar, miscreants looted 21 lakh rupees from cattle trader
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar hindi news, bihar news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, purnia news, purnia news in hindi, real time purnia city news, real time news, purnia news khas khabar, purnia news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved