• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उपेंद्र कुशवाहा का सारा मामला हल हो चुका है: दिलीप जायसवाल

The entire Upendra Kushwaha issue has been resolved: Dilip Jaiswal - Patna News in Hindi

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा से जुड़ा मामला पूरी तरह सुलझ गया है और अब गठबंधन में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। मुकेश सहनी के एनडीए में शामिल होने की संभावना पर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि एनडीए में सभी सीटों का बंटवारा हो चुका है। मुझे नहीं लगता कि अब उनकी कोई एंट्री हो सकती है। अगर उन्होंने अंतिम समय में कोई प्रयास भी किया, तो हम उनकी मदद नहीं कर सकते, क्योंकि सीट बंटवारे का फैसला हो चुका है। महागठबंधन में खींचतान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन में पहले जो सिंबल बांटे गए, सोशल मीडिया पर देखा कि बाद में उन्हें वापस ले लिया गया। एक कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी दल को सिंबल बांटने का अधिकार पहले किसने दिया। इस बात को लेकर उनकी आपसी खींचतान चल रही है। कांग्रेस किसी भी सूरत में राजद के नेतृत्व को स्वीकार करने को तैयार नहीं है और छोटा भाई बनने को राजी नहीं है।
एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर जायसवाल ने कहा कि एनडीए में सभी दलों ने आपस में चर्चा कर सीट शेयरिंग को अंतिम रूप दे दिया है। सभी दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। अब कहीं कोई दिक्कत नहीं है।
उन्होंने बताया कि भाजपा ने पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। बाकी 30 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।
गायिका मैथिली ठाकुर के बारे में पूछे जाने पर जायसवाल ने कहा कि मैथिली ठाकुर केवल दरभंगा की नहीं, बल्कि पूरे बिहार और मिथिला की शान हैं। उन्हें किसी एक क्षेत्र से जोड़ना ठीक नहीं। वे युवाओं के लिए प्रेरणा और बिहार की पहचान हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा, जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे। बिहार भाजपा चीफ नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत का दावा कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The entire Upendra Kushwaha issue has been resolved: Dilip Jaiswal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: upendra kushwaha, dilip jaiswal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved