• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छात्रों की रिहाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन, बिहार सरकार पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला

Tejashwi Yadav Launches Scathing Attack on Bihar Government - Patna News in Hindi

पटना,। बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद रविवार को पटना लौटे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि यदि गिरफ्तार छात्रों को जल्द रिहा नहीं किया गया तो महागठबंधन बड़ा आंदोलन करेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों का वह धन्यवाद करते हैं। इस आंदोलन को महागठबंधन समेत विपक्ष के सभी दलों का समर्थन मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे बिहार में हजारों छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, सैकड़ों छात्रों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है और उनके खिलाफ गलत धाराएं लगाई गई हैं। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस ने कई जगहों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया। सीवान में तीन छात्र गोली लगने से घायल हुए हैं। तेजस्वी ने दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस ने छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गलत तरीके से कार्रवाई की, लाठीचार्ज किया और फर्जी मुकदमे दर्ज किए।
उन्होंने कहा कि यदि गिरफ्तार छात्रों को सोमवार तक रिहा नहीं किया गया और उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस नहीं लिया गया, तो विपक्ष राज्यव्यापी बड़ा आंदोलन शुरू करेगा। सरकार को यह समझना होगा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पिछले 21 वर्षों में राज्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं और पेपर लीक की घटनाएं सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि चाहे सिपाही भर्ती परीक्षा हो, बीपीएससी की परीक्षा, नीट या अन्य कोई प्रतियोगी परीक्षा, हर जगह बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि यह केवल पेपर लीक नहीं, बल्कि 'सरकारी लीक' है, जिसके लिए सरकार जवाबदेह है।
नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और अपराध को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने दावा किया कि जब तक मौजूदा सरकार सत्ता में रहेगी, तब तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ विपक्ष के संघर्ष को और तेज करने का संकेत देते हुए कहा कि छात्रहितों और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tejashwi Yadav Launches Scathing Attack on Bihar Government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tejashwi yadav, bihar government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved