• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

BPSC की तैयारी कर रहे छात्र छाप रहे थे नकली नोट, हुए गिरफ्तार

Students preparing for BPSC were printing fake currency, arrested - Patna News in Hindi

पटना। रिजर्व बैंक इंडिया ने जहां देशभर में 2000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है, वहीं दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में ऐसे छात्र भी हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एसके पुरी थाना क्षेत्र में नकली नोट छापने का काम चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने पश्चिम आनंदपुरी स्थित एक अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी की। पुलिस की आने की भनक लगते ही तीन से चार लोग तो खिड़की से कूदकर भागने में सफल रहे लेकिन दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने यहां से 1.80 लाख रुपए के नकली नोट, शराब की कई बोतलें और प्रिंटर सहित कई सामान बरामद किए हैं। सभी नोट 500 और 200 के हैं। यहां से कई किताबें भी बरामद की गई है। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे बीपीएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं।
गिरफ्तार हुए युवकों की पहचान अयूब खान (कटिहार) और रतन यादव (नवादा) के रूप में की गई है।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आशंका जताते हुए बताया कि इनकी पहचान शराब माफियाओं से भी लग रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Students preparing for BPSC were printing fake currency, arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bpsc, patna, reserve bank of india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved