• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीमांचल में गरीबी और पलायन बड़ी समस्या : तेजस्वी यादव

Poverty and migration are big problems in Seemanchal: Tejashwi Yadav - Patna News in Hindi

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि सीमांचल की हालत बहुत खराब है। यह पूरा इलाका पिछड़ा हुआ है, खासकर गरीबी और पलायन इस क्षेत्र की बड़ी समस्या है। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को अपने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के क्रम में कटिहार पहुंचे। वहां उन्होंने शराबबंदी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा, "हम लोग चाहते हैं कि नशा मुक्त बिहार हो, लेकिन अगर कानून बना है तो उसमें संशोधन भी होना चाहिए।" तेजस्वी ने कहा, "बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बाद भी शराब की होम डिलीवरी हो रही है। हम लोग चाहते हैं कि इस मामले में सभी लोगों को बुलाकर बैठक की जाए। सभी पार्टियों को बुलाया जाए और बैठक कराई जाए। इस मामले में चर्चा होनी चाहिए। सभी लोगों की राय के अनुसार इसमें परिवर्तन करना चाहिए।"
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे महिलाओं को समृद्ध बनाया जाएगा। आज महंगाई के कारण महिलाएं परेशान हैं। वह घर का खर्चा भी ठीक से नहीं चला पा रही हैं। उन्होंने इस क्रम में स्मार्ट मीटर को लेकर भी सरकार पर सियासी हमला बोला।
राजद नेता ने कहा कि आज बिहार में बिजली सबसे महंगी मिल रही है। स्मार्ट मीटर से लोग परेशान हैं। अनाप-शनाप बिल आ रहा है। हमारी सरकार 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी।
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल (शुक्रवार को) बिजनेस मीट था। वहां से भी मुख्यमंत्री गायब थे, मुख्यमंत्री एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। पहली बार हुआ कि सदन का सत्र चला और मुख्यमंत्री एक शब्द नहीं बोले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अब बिहार नहीं चल रहा है, रिटायर्ड ऑफिसर के सहारे बिहार को चलाया जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Poverty and migration are big problems in Seemanchal: Tejashwi Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tejashwi yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved