• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सांसद प्रदीप सिंह के बयान पर नीतीश की चुप्पी, लालू यादव का तंज, 'वे कब बोलते हैं'

Nitishs silence on BJP MP Pradeep Singhs statement, Lalu Yadavs taunt, When does he speak - Patna News in Hindi

पटना । बिहार के अररिया से भाजपा सांसद प्रदीप सिंह के एक बयान को लेकर गरमाई सियासत ठंडा होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच शुक्रवार को इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार बोलते कब हैं? लालू यादव से पत्रकारों ने जब पूछा कि प्रदीप सिंह के 'अररिया में रहना है, तो ह‍िंदू बनना होगा' के बयान पर नीतीश कुमार चुप हैं, तो उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार कब बोलते हैं। इधर, लालू यादव ने झारखंड चुनाव को लेकर दावा करते हुए कहा कि झारखंड में हमारी सरकार बनेगी।। उन्होंने कहा कि राजद के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। मैं भी खुद झारखंड में चुनाव प्रचार करने जाऊंगा। उल्लेखनीय है कि झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में राजद झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरी है। राजद झारखंड में छह सीटों देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, विश्रामपुर और हुसैनाबाद सीट पर अपने प्रत्याशी उतारी है। तेजस्वी यादव फिलहाल झारखंड में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। लालू यादव भी चुनाव प्रचार में जाने की तैयारी कर रहे हैं। पत्रकारों ने जब लालू यादव से नीतीश कुमार के बयान 'अब इधर-उधर नहीं जाएंगे' के संदर्भ में पूछा, तो उन्होंने बड़े सधे अंदाज में कहा कि यह सब बातें वही जानें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitishs silence on BJP MP Pradeep Singhs statement, Lalu Yadavs taunt, When does he speak
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, pradeep singh, lalu yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved