• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीतीश कुमार आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, शाह, नड्डा सहित एनडीए के बड़े नेता पहुंचे पटना

Nitish Kumar to take oath as Chief Minister today - Patna News in Hindi

पटना, । बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद एनडीए नई सरकार का गठन करने जा रही है। बुधवार को नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना गया। वे गुरुवार को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के बड़े नेता पटना पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को बहुत प्यार दिया है, इसीलिए सरकार बन गई है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को आशीर्वाद दिया है। पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह से एनडीए जीती है उससे पता चलता है कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से जनता बहुत खुश है। इसका यह भी संदेश है कि आगे भी आप लोग इसी तरह का काम करते रहें, आप लोग ही बिहार में रहेंगे।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव पटना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में बहार है, एनडीए सरकार है। बिहार में अपने काम के दम पर फिर से एनडीए सरकार आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार अलग-अलग राज्यों में सरकार बन रही है। ये बहुत ही खुशी की बात है। मैं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आया हूं।
पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसे लेकर गांधी मैदान में व्यापक तैयारी चल रही है। समारोह में आम से लेकर खास लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए तैयारी की जा रही है।
एक दिन पहले नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एवं अन्य उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली थी।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar to take oath as Chief Minister today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitish kumar, chief minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved