• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा दिया, सम्राट चौधरी की ताजपोशी की तैयारी

Nitish Kumar Resigns as Chief Minister, Preparations Underway for Samrat Chaudhary Coronation - Patna News in Hindi

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी में सवार होकर राजभवन पहुंचे। इस इस्तीफे के साथ ही बिहार में नीतीश कुमार के करीब दो दशक लंबे शासन का समापन हो गया है। सूत्रों और राजनीतिक हलचल के मुताबिक, बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। शाम 4 बजे के बाद उनके नाम का औपचारिक ऐलान होने की संभावना है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाकर पटना भेजा है, जो विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम की पर्ची खोलेंगे। इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा, "2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया। नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।" इस दौरान मंत्री रामकृपाल यादव सहित कई नेता भावुक नजर आए। बैठक के बाद नीतीश कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
पटना में बीजेपी कार्यालय को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष भी पटना पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि एनडीए की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगने के बाद, कल यानी 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar Resigns as Chief Minister, Preparations Underway for Samrat Chaudhary Coronation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar politics news 2026, nitish kumar resignation, samrat chaudhary new bihar cm, shivraj singh chouhan patna, bjp jdu nda bihar, bihar cabinet meeting, patna raj bhavan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved