• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नए साल में नीतीश कुमार का सपना होगा पूरा, बिहार बनेगा संपन्न राज्य: अशोक चौधरी

Nitish Kumar dream will come true in the new year, Bihar will become a prosperous state: Ashok Choudhary - Patna News in Hindi

पटना । बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने नववर्ष 2026 के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बीते साल के अनुभवों, बिहार के विकास, पश्चिम बंगाल के चुनाव और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। अशोक चौधरी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि साल 2025 खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ समाप्त हुआ है। नए साल में देश और बिहार के लिए सुख और समृद्धि की मैं कामना करता हूं। मंत्री ने उम्मीद जताई कि बिहार निरंतर प्रगति करते हुए संपन्न राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है कि राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़े और वह सपना जरूर पूरा होगा।
अशोक चौधरी ने औद्योगिक विकास पर जोर देते हुए कहा कि बिहार में उद्योगों का विस्तार होना चाहिए ताकि रोजगार के नए अवसर पैदा हों। युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार प्रयासरत रहेगी। सरकार की प्राथमिकता है कि युवाओं को बेहतर अवसर मिलें और वे आत्मनिर्भर बनें।
पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यदि बंगाल में एनडीए की सरकार बनती है, तो राज्य के विकास को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए के नेतृत्व में विकास की गति तेज होगी और आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
देश की अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि भारत का जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। कभी भारत को 'सोने की चिड़िया' कहा जाता था और हम दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल थे, लेकिन अंग्रेजों के शासन के दौरान धीरे-धीरे सब कुछ हमारे हाथ से निकल गया। अब एक बार फिर देश उस दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतनी बड़ी अर्थव्यवस्था का सपना देखना और उसे साकार करने की दिशा में आगे बढ़ना बड़ी उपलब्धि है। अशोक चौधरी ने कहा कि भारत कभी 10वें स्थान पर था और आज चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। यह एक बड़ी सफलता है और अब देश तीसरे स्थान की ओर तेजी से अग्रसर है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar dream will come true in the new year, Bihar will become a prosperous state: Ashok Choudhary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok choudhary, nitish kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved