• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीतीश 'पीछे' जा रहे, उन्हें वाजपेयी के चरणों में बैठकर प्रायश्चित करना चाहिए : जीतन राम मांझी

Nitish is going backwards, he should atone at Vajpayees feet: Jitan Ram Manjhi - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि वे अब राजनीति में पीछे जा रहे, उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चरणों में बैठकर प्रायश्चित करना चाहिए। वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मांझी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज वे जिसके साथ हैं उन्हें वे कभी भ्रष्टाचारी कहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि राजद अब सीएम पर छाया हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज बिहार में 1700 करोड़ का बना पुल पानी में बह जा रहा। हर दिन राज्य में कहीं न कहीं से हत्या की खबरे आती रहती हैं।
इस दौरान मांझी ने दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में नरेंद्र मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार फिर से आने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महानता है कि वह बहुमत होते हुए भी सभी जमातों को अपने साथ लेकर चल रहे हैं। वे सभी को साथ लेकर चलते हैं।
इधर, 'इंडिया' गठबंधन को घमंडिया बताते हुए माझी ने कहा कि उनका घमंड अगले चुनाव में टूट जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish is going backwards, he should atone at Vajpayees feet: Jitan Ram Manjhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, bihar, hindustan awam morcha, jitan ram manjhi, nitish kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved