• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार: शौचालय निर्माण घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पटना। बिहार के पटना में शौचालय बनाने के नाम पर सरकारी राशि गबन के चर्चित मामले में मास्टर माइंड माने जाने वाले मुख्य आरोपी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के लेखापाल बटेश्वर प्रसाद को पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने तेलंगाना राज्य से गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने गुरुवार को बताया कि शौचालय बनाने के नाम पर राशि गबन मामले का मास्टरमाइंड पीएचईडी के लेखापाल बटेश्वर प्रसाद को तेलंगाना के जगदगिरि गुट्टा थाना क्षेत्र से एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिन्हा अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। गिरफ्तार लेखापाल पर आरोप है कि उसने मोटी रकम लेकर शौचालय निर्माण का पैसा लाभकों के खाते में भेजने की जगह स्वयंसेवी संस्थाओं के बैंक खाते में स्थानांतरित किए थे। इस मामले में एसआईटी ने बुधवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mastermind of Bihar Toilet Scam arrested from Telangana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar toilet scam, mastermind of bihar toilet scam arrested, toilet scam mastermind arrested from telangana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved