• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

JDU के एनिमेशन वीडियो को लेकर BJP ने JDU की सोच पर उठाए सवाल

BJP raised questions on JDUs thinking regarding JDUs animation video. - Patna News in Hindi

पटना।बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी के समाप्त होने के बाद प्रदेश की सियासत एनिमेशन वीडियो को लेकर गर्म हो गई है। विजयादशमी के दिन भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एनिमेशन वीडियो के जरिए चारा चोर, पलटीमार और 9वीं फेल का पुतला जलाकर प्रदेशवासियों को विजयादशमी को शुभकामना दी तो उसके जवाब में जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम के रूप में दिखाया। इसे लेकर भाजपा ने अब पलटवार करते हुए जदयू की सोच पर सवाल उठाया है। दरअसल, जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज ने सोशल मीडिया पर बुधवार को एक एनिमेशन वीडियो पोस्ट किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को दिखाया गया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को 'रावण' के रूप में और नीतीश कुमार को बम की तरह पेश किया गया है। यह बम पुतले की नाभि में जाकर ब्लास्ट हो जाता है।
वीडियो के जरिए जदयू ने 2024 में मोदी को हारा हुआ दिखाने की कोशिश की है। इसे लेकर अब भाजपा ने पलटवार किया है।
भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने इसे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और अलकायदा जैसी मानसिकता बताया है। उन्होंने कहा कि यह एनीमेशन जदयू की वह सच बताता है जिसमें नीतीश कुमार को आत्मघाती बम दिखाया गया है।
सिंह ने जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार से पूछा है कि आखिर वह इस एनीमेशन के जरिए क्या मानसिकता दिखाना चाहती है? क्या वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अलकायदा के आत्मघाती दस्ते के रूप में दिखाना चाहती है?
उन्होंने कहा कि बिहार के लिए मुख्यमंत्री आत्मघाती बम हो गए हैं। भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुद्ध बताने की कोशिश की और उन्होंने यह कहा कि वह लगातार पूरी दुनिया में शांति का संदेश और आतंकवाद के खात्मे का संदेश दे रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP raised questions on JDUs thinking regarding JDUs animation video.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jdu, bjp, patna, vijayadashami, samrat choudhary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved