• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Bihar News : बाढ़ के कारण समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रुका

Bihar: Train operations on Samastipur-Darbhanga railway block stalled due to floods - Patna News in Hindi

पटना। बिहार तथा नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद राज्य की सभी नदियां उफान पर हैं। इस कारम राज्य के कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। अब तक राज्य के 10 जिले बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। इधर, बाढ़ प्रभावित समस्तीपुर और दरभंगा के बीच एक रेल पुल के समीप बाढ़ का पानी पहुंचने के बाद इस मार्ग पर रेल का परिचालन रोक दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि हायाघाट के समीप पुल संख्या-16 के समीप से बाढ़ का पानी गुजर रहा है, जिस कारण दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन सुबह करीब सात बजे से रोक दिया गया है। इधर, जल संसाधन विभाग के मुताबिक हायाघाट में रेलवे पुल के गाडर और रेलवे ट्रैक पर पानी का दवाब बुरी तरह से बढ़ा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में बागमती, घाघरा, गंडक, बूढ़ी गंडक सहित कई नदियां राज्य के अधिकांश स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। नदियों के बढ़े जलस्तर से बिहार के 10 जिलों के कुल 64 प्रखंडों की 426 पंचायतें बाढ से प्रभावित हुई हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Train operations on Samastipur-Darbhanga railway block stalled due to floods
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, due to floods, samastipur-darbhanga, railkhand, trains stopped operating, patna, bihar news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved