• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : पोस्टर के जरिए लालू परिवार पर निशाना, बताया गया 'बिहार पर भार'

Bihar: Targeting Lalu family through poster, burden on Bihar - Patna News in Hindi

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अब तक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप की बयानबाजी के बीच 'पोस्टर वार' भी प्रारंभ हो गया। पटना की सड़कों के किनारे शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार पर तीखा राजनीतिक प्रहार करते हुए एक पोस्टर लगाया गया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। पटना की सड़कों के किनारे लगे 'एक ऐसा परिवार, जो बिहार पर भार' शीर्षक से लगे इन पोस्टरों के सबसे ऊपर राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद को बतौर कैदी दिखाया गया है। पोस्टर के निचले हिस्से में तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की तस्वीर है, जिसे विधायक बताया गया है। निचले हिस्से में ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीर है जिन्हें विधानपार्षद और मीसा भारती की तस्वीर पर राज्यसभा सांसद लिखा गया है। पोस्टर किसने जारी किया है, इसका कोई उल्लेख पोस्टर में नहीं किया गया है। हालांकि माना जा रहा है कि यह पोस्टर जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं द्वारा लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि इस साल के प्रारंभ में भी राजद और जदयू के बीच 'पोस्टर वार' देखा गया था। इस मामले को लेकर राजद नेताओं ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के पहले पोस्टर वार भी तेज होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Targeting Lalu family through poster, burden on Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, through poster, target on lalu family, load on bihar, bihar elections, bihar assembly elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved