• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : सीतामढ़ी में बदमाशों ने ढाबे में लगाई आग, दो जिंदा जले

Bihar: Miscreants set dhaba on fire in Sitamarhi, two burnt alive - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के सीतामढ़ी जिले में गुरुवार को कुछ बदमाशों ने सड़क किनारे एक ढाबे (भोजनालय) में आग लगा दी। ढाबे मालिक की एक नाबालिग बेटी समेत दो लोग आग में जिंदा जल गए। जिस समय बदमाशों ने ढाबे में आग लगाई थी दोनों सो रहे थे। आग ने बरियारपुर एनएच पर स्थित 7 और दुकानों अपनी चपेट में ले लिया था। यह घटना रात दो बजे नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। ढाबा मालिक बैजू शाह की पत्नी किरन देवी ने कहा कि दो लोग हमारे भोजनालय में आए और मेरे पति के बारे में पूछताछ की। उन्होंने अपने चेहरे को तौलिए से ढक रखा था। मुझे उनकी मंशा ठीक नहीं लग रही थी। इसलिए, मैंने उनसे कहा कि वह कहीं गए हैं। वे गुरुवार को रात लगभग 2 बजे फिर आए और हमारी दुकानों में आग लगा दी। मेरी पांच साल की बेटी भारती कुमारी और स्टाफ सदस्य चंदन कुमार सो रहे थे, जिस कारण वह भागने में नाकाम रहे। दोनों की जलकर मौत हो गई। मैंने और मेरी बड़ी बेटी ने किसी तरह खुद को बचाया।
बैजू शाह दुकान से कुछ दूर बेहोश पड़े मिले। घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वहां से दो शव बरामद किये गये हैं। आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Miscreants set dhaba on fire in Sitamarhi, two burnt alive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, bihar, sitamarhi, restaurant, fire, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved