• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के मंत्री कपिलदेव कामत का कोरोना से निधन, नीतीश ने जताया शोक

Bihar minister Kapil Dev Kamat dies from Corona, Nitish mourns - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के पंचायती राज मंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेता कपिल देव कामत का शुक्रवार को कोरोनावायरस से निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। कामत के परिवारिक लोगों ने बताया कि पिछले दिनों कामत की तबीयत खराब हुई थी और उन्हें पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था और कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि कामत अन्य और कई बीमारियों से पीड़ित थे। शुक्रवार की सुबह उनका निधन हो गया। कामत मधुबनी जिले के बाबूबरही क्षेत्र से विधायक थे। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, कामत जमीन से जुड़े राजनेता थे। वह मेरे मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी थे। वह एक कुशल प्रशासक एवं लोकप्रिय राजनेता थे। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि कोविड काल के लिए वर्तमान में लागू दिशा निर्देश के तहत राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar minister Kapil Dev Kamat dies from Corona, Nitish mourns
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kapil dev kamat, died of coronavirus, bihar, chief minister nitish kumar, mourned, patna news, bihar news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved