• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के सहरसा में ऑटो चालक ने युवक को 1.5 किमी तक घसीटा

Auto driver dragged youth for 1.5 km in Bihars Saharsa - Patna News in Hindi

पटना | दिल्ली की भयानक टक्कर और घसीटने जैसी घटना बिहार के सहरसा जिले से सामने आई है, जहां एक ऑटो चालक ने टक्कर के बाद मंगलवार की रात बाइक सवार को डेढ़ किमी तक घसीटा। पीड़ित की हालत गंभीर है और सदर अस्पताल, सहरसा के डॉक्टरों ने कहा कि उसका दाहिना पैर बुरी तरह से जख्मी है और उसकी जान बचाने के लिए इसे काटना पड़ सकता है। पीड़ित की पहचान सहरसा शहर के 25 वर्षीय कोमल किशोर सिंह के रूप में हुई है। वह मंगलवार को नवहट्टा थाना अंतर्गत अपने पैतृक गांव हेमपुर जा रहा था, तभी अगवानपुर-सहरसा मार्ग पर बिहरा ब्रह्म स्थान पर एक ऑटो से उनकी टक्कर हो गई।
दुर्घटना के बाद, सिंह का पैर ऑटो में फंस गया और उसका ड्राइवर उसे डेढ़ किमी तक घसीटता हुआ ले गया। स्थानीय ग्रामीणों ने ऑटो का पीछा किया, लेकिन आरोपी को पकड़ने में नाकाम रहे। अंतत: चालक ने गाड़ी को रोका और पीड़िता को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया।
सदर अस्पताल के डॉक्टर शिवम कुमार ने कहा, पीड़ित की हालत गंभीर है। उसका दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Auto driver dragged youth for 1.5 km in Bihars Saharsa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: auto driver, bihar, sahars, patna, komal kishore singh, navahatta police station, sadar hospital, dr shivam kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved