• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ललन सिंह के हटने के बाद भाजपा ने अब कर दी जदयू में टूट की भविष्यवाणी

After Lalan Singhs removal, BJP now predicts break in JDU - Patna News in Hindi

पटना। जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष पद आखिरकार ललन सिंह को छोड़ना पड़ा। इस बात की भविष्यवाणी सबसे पहले भाजपा के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने की थी। अब मोदी ने जदयू के टूट का दावा किया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद से मिलकर जदयू को तोड़ने में लगे ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाये जाने की हमारी भविष्यवाणी सप्ताह भर के भीतर सच हुई, लेकिन यह खेल की शुरुआत है, अंत नहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी का टूटना तय है। मोदी ने कहा कि ललन सिंह के हटने की खबरों को जो लोग ' मीडिया और भाजपा का खेल' बता रहे थे, उन्हें अब कुछ दिन मुँह छिपाना पड़ेगा। ललन सिंह को हटाये जाने पर जदयू कार्यालय में मिठाइयां बाँट कर और पटाखे छोड़ कर कार्यकर्ताओं ने ऐसी खुशी मनायी, जैसे उन्हें किसी गलत आदमी से मुक्ति मिली हो।
उन्होंने दावा किया कि जदयू के भीतर दो गुट बन चुके हैं। एक खेमा लालू समर्थक है, जिसके 12 से ज्यादा विधायकों को ललन सिंह अपने पीछे खड़ा कर चुके थे। दूसरा गुट भाजपा के प्रति सद्भाव रखता है। मोदी ने कहा कि यदि समय रहते ललन सिंह को नहीं हटाया गया होता, तो वे लालू प्रसाद के एजेंट के तौर पर काम करते हुए जदयू का राजद में विलय करा कर ही मानते। उन्होंने कहा कि ललन सिंह चुप बैठने वाले नहीं है, इसलिए कुछ और गुल खिलाएँगे। जदयू को अब उनसे और सावधान रहने की जरूरत है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After Lalan Singhs removal, BJP now predicts break in JDU
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, janata dal united, president lalan singh, bjp, former deputy chief minister, sushil kumar modi, lalu prasad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved