• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोरी मारकर की मुजफ्फरपुर के पूर्व महापौर, उनके ड्राइवर की हत्या

Former mayor, his driver shot dead in Muzaffarpur - Muzaffarpur News in Hindi

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पूर्व महापौर समीर कुमार और उनके ड्राइवर की रविवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, समीर देर शाम अपने चालक के साथ वाहन से कहीं जा रहे थे तभी शहर के नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक के निकट बाइक पर सवार अपराधियों ने उनके वाहन को घेर लिया और अत्याधुनिक हथियार से उन दोनों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही समीर और उनके ड्राइवर रोहित कुमार की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों की संख्या नौ बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मुजफ्फरपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने सोमवार को बताया कि पुलिस एक-दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। इधर, घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है।-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former mayor, his driver shot dead in Muzaffarpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former mayor, muzaffarpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muzaffarpur news, muzaffarpur news in hindi, real time muzaffarpur city news, real time news, muzaffarpur news khas khabar, muzaffarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved