• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के जमुई में मां-बेटे की हत्या, महिला का पति हिरासत में

Mother and son murdered in Jamui, Bihar; womans husband in custody - Jamui News in Hindi

जमुई । बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके छह साल के बेटे की सोते समय हत्या कर दी गई। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पारंची गांव में गुरुवार देर रात एक महिला और उसके छह वर्षीय बेटे की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान गांव के ही महेश दास की पत्नी सुनीता देवी (30) और बेटा ऋतिक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि परिवार के अन्य सदस्य घर की छत पर सोए थे, जबकि महेश दास अपनी पत्नी और पुत्र के साथ घर के एक कमरे में सोया था। परिजनों के मुताबिक, करीब 2.30 बजे रात को महेश दास शोर मचाने लगा कि किसी ने उसकी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी है।
प्रथम दृष्ट्या गला दबाकर और चाकू से वार कर हत्या का मामला लग रहा है।
इधर, मृतका के मायके वालों ने दामाद के ऊपर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दामाद लगातार पैसे मांगता था और नहीं देने पर बेटी को प्रताड़ित करता था।
चकाई के थाना प्रभारी लाल बाबू सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mother and son murdered in Jamui, Bihar; womans husband in custody
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: murder, jamui, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jamui news, jamui news in hindi, real time jamui city news, real time news, jamui news khas khabar, jamui news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved