• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद तनाव, 2 दिनों तक इंटरनेट पर पाबंदी

Tension after stone pelting on Durga idol immersion procession in Chhapra, internet banned for 2 days - Chhapra News in Hindi

छपरा। बिहार में बेगूसराय और औरंगाबाद के बाद अब सारण जिले से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। तनाव को देखते हुए सदर अनुमंडल क्षेत्र में दो दिनों तक इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस के मुताबिक, सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नया बाजार इलाके से शुक्रवार की सुबह जब विसर्जन जुलूस गुजर रहा था तब पत्थर फेंके जाने की घटना हुई, जिसमे कुछ लोगों को चोटें भी लगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे भगवानबाजार थानान्तर्गत नई बाजार के सामने दुर्गापुजा मूर्ति विसर्जन के लिए गुजर रहे जुलुस में जोर से डीजे बज रहा था। इसके विरोध में असमाजिक तत्वों द्वारा जुलूस पर पथराव किया गया।
इसकी सूचना के तत्काल बाद प्रशासन और पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया व शेष सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया।
मौके पर जिलाधिकारी संतोष कुमार और पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने भी पहुंचकर लोगों को समझाया।
सारण के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में वीडियोग्राफी से असमाजिक तत्वों की पहचान कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर पर्याप्त बल व दंडाधिकारी कैंप कर रहे है। अफवाहों को रोकने के लिए सदर अनुमंडल में 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कराने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tension after stone pelting on Durga idol immersion procession in Chhapra, internet banned for 2 days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chhapra, begusarai, aurangabad, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chhapra news, chhapra news in hindi, real time chhapra city news, real time news, chhapra news khas khabar, chhapra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved