• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : 97 मवेशियों को पुलिस ने किया बरामद, 12 पशु तस्कर गिरफ्तार

Bihar Police recovered 97 cattle 12 cattle smugglers arrested - Chhapra News in Hindi

छपरा। बिहार के सारण जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 97 मवेशियों को बरामद किया तथा 12 तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अवतारनगर थाना को सूचना मिली कि छपरा से दो ट्रकों से बड़ी संख्या में मवेशियों को अवैध रूप से परिवहन कर तस्करी की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवतारनगर थाना पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित बोधा छपरा टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग करते हुए मवेशियों से लदे दो ट्रकों को घेराबंदी कर पकड़ा। वाहन की तलाशी और जांच के क्रम में दोनों ट्रकों में कुल 62 गाय तथा 35 बछड़ों को बरामद किया गया। इस दौरान तस्करी में संलिप्त कुल 12 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि वे इन चोरी किये गये मवेशियों को छपरा से कटिहार ले जा रहे थे।
गिरफ्तार सभी तस्कर कटिहार जिले के विभिन्न इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान दिनेश राय, पप्पू कुमार, विकास कुमार, प्रदुमन कुमार, मो. मस्कुर आलम, मो. अनुरूल, सुनील झा, मो. इनामुल, मो. सफीक, मो. सैफुल, साकिम आलम तथा अब्दुल हाकिम के रूप में की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar Police recovered 97 cattle 12 cattle smugglers arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar police, recovered, 97 cattle, 12 cattle, smugglers arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chhapra news, chhapra news in hindi, real time chhapra city news, real time news, chhapra news khas khabar, chhapra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved