• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के बेगूसराय में 5 बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत

5 children drowned in deep water in Begusarai, Bihar - Begusarai News in Hindi

बेगूसराय । बिहार के बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़े गड्ढे (चैर) में स्नान करने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर के बाद घघरा गांव के रहने वाले पांच बच्चे पास के ही इटावा चैर (बडे गड्ढे) में स्नान करने गए थे। स्नान करने के दौरान ही ये सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए। आसपास के लोगों ने डूबते बच्चे को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन चार बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बखरी के थाना प्रभारी बासुकीनाथ झा ने आईएएनएस को बताया कि मृतकों की उम्र 8 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अनुज कुमार, रजनीश कुमार, अभिषेक कुमार, चैंपियन कुमार और संतोष कुमार के रूप में हुई है।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा है।
--आईएएनएस
एमएनपी/एएनएम

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5 children drowned in deep water in Begusarai, Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar news, bihar hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, begusarai news, begusarai news in hindi, real time begusarai city news, real time news, begusarai news khas khabar, begusarai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved